महमूदाबाद। पीएफ का पैसा खाते में नहीं आने से नाराज नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने शुक्रवार काम बंद कर धरना दिया। नाराज कर्मचारियाें ने नगर पालिका कार्यालय गेट के बाहर धरना प्रदर्शन के बाद अपनी मांगों का ईओ को संबोधित एक ज्ञापन भी वरिष्ठ लिपिक को सौंपा।
स्थाई संविदा व ठेका सफाई कर्मचारी संघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष गौरी शंकर की अगुवाई में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि अधिकारी लगातार उनकी न्यायोचित मांगों को लेकर उदासीनता बरत रहे हैं। हालांकि पालिका प्रशासन की ओर से एक सप्ताह में पीएफ की धनराशि खाते में भेजने का भरोसा दिलाया गया है। ज्ञापन देने वालों में कर्मचारी दिनेश, रामकुमारी, पिंटू, राम खेलावन, सीमा, राजू, पूनम, सनी आदि शामिल रहे। (संवाद)