फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: घरों में महिलाएं शनिवार को करेंगी गोवर्धन पूजा

Wed, 30 Oct 2024 09:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। गोवर्धन पूजा शनिवार को परंपरागत ढंग से की जाएगी। इसे अन्नकूट पूजा भी कहते हैं। इस बार गोवर्धन पूजा के लिए दो शुभ मुहूर्त मिल रहे हैं। शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान इंद्र की पूजा की जाती थी। भगवान श्रीकृष्ण ने उनकी पूजा बंद करवाकर गोवर्धन पूजा आरंभ कराई थी।
विज्ञापन

मान्यता है, कि अच्छी फसल के लिए इंद्रदेव की पूजा लोग करते थे। इस दिन उत्सव भी आयोजित किया जाता था। इस त्योहार को मनाने के लिए पहले गोधन कूटकर गोबर से गोवर्धन पर्वत की प्रतिकृति बनाई जाती हैं। महिलाएं थाली में रुई की माला, चना, घरिया, मिठाई, लाई धतूरा आदि पूजा संबंधी सामग्री लेकर यहां गोधन गीत गाती हैं, फिर पूजा की परंपरा का निर्वहन करती हैं।

यह रहेंगे मुहूर्त
गोवर्धन पूजा का पहला शुभ मुहूर्त सुबह 05:34 बजे से लेकर 8:46 बजे तक रहेगा। इस अवधि में पूजा करने का कुल समय 2 घंटे और 12 मिनट होगा। आचार्य सर्वेश ने बताया कि इसके अतिरिक्त गोवर्धन पूजा का दूसरा शुभ मुहूर्त शाम 3:23 बजे से लेकर 5:35 बजे तक रहेगा। जिसमें पूजा के लिए कुल समय 2 घंटे 12 मिनटका समय रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें