फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: महिलाएं बनाएंगी पीएम आवास, मिलेगा प्रशिक्षण

Thu, 31 Jul 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अधिक से अधिक स्वरोजगार देने के प्रयास शासन की ओर से किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब उन्हें पीएम आवास बनाने का भी काम मिलेगा। इसके लिए महिलाओं को आरसेटी के माध्यम से ग्रामीण राज मिस्त्री का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसकी कवायद विभाग ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत राज मििस्त्रयों का आरसेटी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। संबंधित महिलाओं की सूची आरसेटी की ओर से तैयार की जाएगी। प्रशिक्षण के लिए कौन महिला योग्य है, उम्र और शैक्षिक योग्यता आदि का निर्धारण भी निदेशक आरसेटी करेंगे। इसे लेकर आयुक्त ग्राम्य विकास जीएस प्रियदर्शी ने सीडीओ को निर्देश दिए हैं।
जिले में ग्रामीण महिलाओं को राजमिस्त्री का प्रशिक्षण देने की कवायद शुरू की गई है। जिला मिशन प्रबंधक अमरजीत सिंह ने बताया कि शासन से सूची नहीं प्राप्त हो सकी है। सूची मिलने पर महिलाओं को राजमिस्त्री का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा, जिससे उन्हें रोजगार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें