फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गांवों में छह घंटे व तहसील व नगर पंचायत में ढाई घंटे होगी कटौती

Thu, 31 Jul 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। तहसील व नगर पंचायत मुख्यालय में अगस्त माह में होने वाली बिजली कटौती का शासन की तरफ से शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ग्रामीण इलाके में छह घंटे व तहसील व नगर पंचायत स्तर पर रोजाना ढाई घंटे की बिजली कटौती होगी।
विज्ञापन

एक से 31 अगस्त तक का शेड्यूल जारी किया गया है। ग्रामीण इलाके में रोजाना छह घंटे की बिजली कटौती होगी। 18 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। सुबह 6:30 से 9:30 बजे के बीच कटौती होगी। 11:30 से 2:30 बजे के बीच कटौती होगी। इस अवधि को छोड़कर शेष 18 घंटे आपूर्ति की जाएगी। इसी तरह तहसील इलाकों में रोजाना सुबह पांच से 6:30 बजे व 1:15 से 2:15 के बीच 2:30 घंटे की कटौती होगी। नगर पंचायत इलाके में रोजाना सुबह 7 से आठ व 1:30 से 3 बजे के बीच कटौती होगी। शहर में 24 घंटे बिजली सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें