फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने सिपाहियों को लाठी लेकर दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। दो भाइयों में नाली को लेकर हुए विवाद को सुलझाने पहुंचे सिपाहियों पर महिलाएं भड़क गईं। महिलाओं को उग्र देखकर दोनों सिपाही मौके से जान बचाकर भाग गए। सूचना पर पुलिस बल के पहुंचने पर महिलाएं घर में ताला लगाकर भाग निकलीं। हालांकि, कोतवाल मामले से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाली इलाके के बांकीपुर गांव में दो दिन पहले सगे भाई सुंदर, प्यारे के बीच नाली को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें गांव के ही राजकुमार ने सुंदर का पक्ष लिया था। प्यारे ने सुंदर व राजकुमार के खिलाफ तहरीर दी थी। इसी मामले को लेकर बुधवार को कोतवाली के दो सिपाही जांच के लिए बांकीपुर गांव गए थे। बताते हैं कि राजकुमार की पत्नी के साथ अन्य महिलाएं पुलिसकर्मियों से किसी बात को लेकर भिड़ गईं। मामला मारपीट तक पहुंच गया था।
चश्मदीदों के मुताबिक, महिलाओं ने पुलिस कर्मियों को लाठी लेकर दौड़ा लिया। इस पर दोनों सिपाही बाइक पर बैठकर मौके से भाग निकले। कोतवाली में सूचना दी गई। इसके बाद भारी पुलिस बल गांव पहुंचा। कोतवाली से पुलिस बल पहुंचने मौके पर कोई नहीं मिला। घर में ताला लगा था। महिलाएं, पुरुष घर से गायब थे। पुलिस ने घर खाली देखकर उसमें तोड़फोड़ भी की।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सिधौली आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया की गांव में दो भाइयों में हुई मारपीट के मामले में केस दर्ज है। उसी मामले की सिपाही जांच करने गए थे, जहां पर महिलाएं सिपाहियों से तेज आवाज में बात करने लगी थी। इसके बाद सिपाही मौके से चले आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें