फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सब्जियां उगाकर आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं

Wed, 04 Nov 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। खेती-किसानी में अब महिलाएं भी अपनी मेहनत और हुनर से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। परसेंडी ब्लॉक के अमरापुर गांव में हुनरमंद एफपीओ से जुड़ी महिलाएं पॉलीहाउस में मौसमी सब्जियां उगाकर आय के नए स्रोत तैयार कर रही हैं। एफपीओ की ओर से महिलाओं को सब्जियों की खेती का प्रशिक्षण दिया गया है। इसकी मदद से महिलाएं आधुनिक तरीके से खेती कर आत्मनिर्भर बन रही हैं।
विज्ञापन

हुनरमंद एफपीओ का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को खेती से जोड़कर उनकी आमदनी बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। एफपीओ के संचालक राजीव भार्गव ने बताया कि पॉलीहाउस में खेती करने से महिलाएं मौसम के अनुकूल सब्जियां उगा पा रही हैं। इससे उन्हें खेती के नए तरीके सीखने के साथ अपनी मेहनत से कमाई करने का अवसर भी मिल रहा है। इस पहल से जुड़ी महिलाएं अब सिर्फ घरेलू जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि खेती में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।
18 हजार रुपये तक होती है आय
एफपीओ से जुड़ी महिलाओं की ओर से हरी शिमला, मिर्च लाल और पीली, आचारी मिर्च, टमाटर, प्याज, लहसुन, तुरई, लौकी, करेला, भिंडी, मूली और पालक की खेती की जा रही है। संबंधित महिलाओं की औसतन 12 से 18 हजार रुपये प्रतिमाह आमदनी होती है। रामदेवी और रजनी ने बताया कि इसकी मदद से सामूहिक रूप से आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। इस कार्य में कृषि विज्ञान केंद्र कटिया के वैज्ञानिकों की ओर से तकनीकी सहयोग भी दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें