फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बिना सुरक्षा करा रहे थे काम मिट्टी में दबकर गई जान

Wed, 04 Nov 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज। गोसाईंगंज मार्ग स्थित निर्माणाधीन एल्डिको सिटी में मंगलवार को निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बेसमेंट में बिना सुरक्षा उपकरणों के काम कर रहे सीतापुर निवासी श्रमिक राजेश कुमार (40) की मिट्टी में दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

आरोप है कि घटना के बाद ठेकेदार मौके से भाग निकला। सुरक्षा इंतजामों के अभाव में हुई श्रमिक की मौत पर साथी श्रमिकों में नाराजगी है। पुलिस के मुताबिक दोपहर लगभग एक बजे सीतापुर निवासी राजेश कुमार बेसमेंट में शटरिंग खोल रहे थे। इसी दौरान अचानक बेसमेंट की मिट्टी ढह गई और वह मलबे में दब गए। साथी मजदूरों ने मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने सिविल अस्पताल रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया।
राजेश अविवाहित थे और अपने बहनोई रामगोपाल के साथ रहते थे। ठेकेदार सीतापुर से 30 श्रमिकों को काम के लिए मोहनलालगंज लाया था। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि बेसमेंट में मिट्टी के मलबे में दबकर श्रमिक की मौत हुई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें