फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, केस दर्ज

Sun, 17 Nov 2024 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली/सीतापुर। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला की शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए ससुरालीजनों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बिशुनदासपुर गांव निवासी नगमा (25) के ससुरालीजनों ने उसके फांसी लगाने की सूचना शनिवार को मायके पक्ष को दी। सूचना देने के बाद ससुराल के लोग फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे मायके वालों को नगमा का शव चारपाई पर पड़ा मिला।
कोतवाली सिधौली के सूरजपुर निवासी शरीफ ने बताया कि उसने अपनी पुत्री नगमा का निकाह बिशुनदासपुर निवासी रूबियान संग 18 जून 2018 को किया था। ससुरालीजन नगमा को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। पिता शरीफ की तहरीर पर पति रूबियान, ससुर जाबिर व दो देवरों इमरान व रेहान के विरुद्ध पुलिस ने दहेज हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। अपराध निरीक्षक अखिलेश यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें