लहरपुर। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को लकड़ी लदी एक ओवरलोड ट्राॅली पकड़ी। ट्रैक्टर-ट्राॅली को सीज कर दिया है। शहर में बाजार चौराहे के पास लकड़ी लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने जांच के दौरान सीज कर दिया।
कोतवाली प्रभारी मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि सामान्य गश्त के दौरान बाजार चौराहे के पास एक लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली को जांच के लिए रोका गया। चालक जरूरी कागज नहीं दिखा पाया। वाहन को सीज कर दिया है।