फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कार में मिला महिला का शव चार पर एफआईआर दर्ज

Fri, 30 Jan 2026 09:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
नाराज परिजनों ने किया प्रदर्शन।
विज्ञापन
सदरपुर। मरखापुर गांव के बाहर बृहस्पतिवार रात संदिग्ध हालात में एक कार में विवाहिता का शव पड़ा मिला।। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी पति व सास को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


सदरपुर के मोहलीपुरवा मजरा लालपुर निवासी सोनेलाल ने अपनी पुत्री नेहा वर्मा (25) की शादी मरखापुर निवासी अनिरुद्ध वर्मा से की थी। नेहा के भाई शिवम वर्मा ने बताया कि उन्हें बृहस्पतिवार रात सूचना मिली कि उनकी बहन ने फांसी लगा ली है। जब वह मरखापुर पहुंचे तो उसे न तो बहन मिली और न ही ससुरालवाले।

गांव से बाहर निकलने पर मंदिर के पास खड़ी कार में नेहा अचेत हालत में पड़ी मिलीं। शिवम ने बताया कि नेहा को उसी कार से सीएचसी महमूदाबाद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बहन को मृत घोषित कर दिया। शिवम ने पति अनिरुद्ध वर्मा, सास किरन व जेठानी समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बतायािक चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


नाराज परिजनों ने लगाया जाम

महमूदाबाद। सदरपुर में विवाहिता की मौत के मामले में परिजनों के आक्रोश देखने को मिला। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को महमूदाबाद बहराइच मुख्य मार्ग के सेमरी चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही विधायक आशा मौर्य, एसडीएम बीके सिंह भी मौके पर पहुंचे। परिजन लगातार आरोपियों की गिरफ्तार की मांग पर अड़े रहे। भारी भीड़ को देखते हुए महमूदाबाद कोतवाल अनिल सिंह, एसओ सदरपुर राजेश कुमार, थानगांव, रामपुर मथुरा सहित कई थानों की फोर्स मुस्तैद रही। परिजन लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी सहित घर पर बुलडोजर चलाने की मांग करते रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें