फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जागे जिम्मेदार, मैदान पर बनेगा ओपन जिम

Fri, 30 Jan 2026 09:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कसमंडा की ग्राम पंचायत कुरुसंडा में बना खेल मैदान जल्द ही व्यवस्थित दिखेगा। अमर उजाला ने खेल मैदान पर बांधे जा रहे मवेशी शीर्षक से 29 जनवरी को खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद ब्लॉक स्तर के अधिकारियों ने निरीक्षण कर जिम्मेदारों को फटकार लगाई। खेल मैदान पर ओपन जिम और मैदान पर टूटे पड़े खेल उपकरणों को सही करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कुरुसंडा ग्राम पंचायत में बने खेल मैदान में अव्यवस्थाएं हावी हैं। मैदान पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा मवेशी भी बांधे जा रहे और खिलाड़ियों के लिए लगे खेल उपकरण और झूले टूटे पड़े हुए हैं। अमर उजाला में खबर छपने के बाद अधिकारी जागे।
इसके बाद बीडीओ राकेश श्रीवास्तव के साथ अन्य अधिकारियों ने खेल मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सचिव सुशील कुमार और प्रधान सर्वेश मौर्य को फटकार लगाकर खेल मैदान में लगे खेल उपकरण, झूलों और मैदान की साफ-सफाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही बीडीओ ने खेल मैदान में ओपन जिम लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें