फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Story: महिला को पति भी चाहिए और प्रेमी भी, पुलिस के सामने रखी दी ये डिमांड; सीतापुर की अनोखी लव स्टोरी

Mon, 24 Aug 2026 03:45 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

यूपी के सीतापुर जिले के महमूदाबाद में पति, पत्नी और प्रेमी की अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है। यह मामला पुलिस तक पहुंच गया है। महिला पति और अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी है।
विज्ञापन
sitapur love story - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर जिले के महमूदाबाद इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति, उसकी पत्नी और पत्नी का प्रेमी तीनों एक साथ रहने पर सहमत होने की खबर है। हालांकि परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं है। विरोध बढ़ने पर मामला पुलिस के पास पहुंचा। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


दरअसल, महमूदाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शुक्रवार देर शाम पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया। उसने अपने पति और प्रेमी दोनों के साथ रहने की मांग की है। महिला ने बताया कि वह दोनों के नाम का सिंदूर अपनी मांग में भरती है। इसलिए उसे दोनों के साथ रहने दिया जाए। इस मामले में पुलिस तीनों की काउंसिलिंग कर रही है।

दरअसल, महिला का पति और उसका प्रेमी दोनों छोटे और बड़े भाई की तरह रहते थे। युवक महिला के पति के पास आता-जाता था। वो दोनों साथ में खाना खाते थे। कई बार युवक महिला के घर पर रुक जाता था। इसी दौरान महिला और युवक के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। 
विज्ञापन

महिला अपने पति और प्रेमी के साथ रहना चाहती है
देखते ही देखते सामान्य पारिवारिक रिश्तों का समीकरण बदल गया। अब महिला अपने पति के साथ-साथ प्रेमी के साथ भी रहना चाहती है। चौंकाने वाली बात यह है कि पति भी दोनों को छोड़ना नहीं चाहता। महिला के पति ने कहा कि वह महिला और युवक दोनों से संबंध खत्म नहीं करेगा। वह जरूरत पड़ने पर घर छोड़ने तक को तैयार है। 

 

महिला भी अपने पति और प्रेमी दोनों के साथ रहने के अपने फैसले पर कायम है। तीनों के एक साथ रहने के इस फैसले से परिवार में विवाद शुरू हो गया। शुरुआत में परिवार के स्तर पर कुछ सहमति बनी थी। हालांकि, बाद में परिवार के सदस्यों का विरोध बढ़ गया।

परिवार ने तीनों को एक साथ रखने पर जताई आपत्ति
परिवार ने तीनों को एक साथ घर में रखने पर आपत्ति जताई। यह असामान्य रिश्ता परिवार के विवाद का मुख्य कारण बन गया। विरोध बढ़ने के बाद मामला महमूदाबाद कोतवाली पहुंचा।

 

महमूदाबाद कोतवाली में इस मामले को लेकर दोनों पक्ष पहुंचे। पुलिस के सामने काफी देर तक बातचीत हुई। पुलिस ने मामले की जानकारी ली और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। कोतवाल भानु प्रताप सिंह ने भी विवाद को शांत कराने की कोशिश की। हालांकि, परिवार के विरोध और तीनों के अपने फैसले पर कायम रहने के कारण कोई समाधान नहीं निकल सका। 

 
विज्ञापन

मामले में पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया गया है, पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। इस कहानी में दंपती के दो बच्चों की भी बात रखी गई है। पति और पत्नी दोनों अपने बच्चों को अपने साथ रखने की बात कह रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें