सीतापुर के एक सरकारी आवासीय स्कूल के कक्षा छह के छात्र ने अपने साथ विद्यालय में दुष्कर्म होने का आरोप लगाया है। आरोप है कि कक्षा 8 के छात्रों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पीड़ित के पिता ने बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। वहीं, स्कूल प्रबंधन घटना की जानकारी से इन्कार कर रहा है।
पीड़ित के पिता ने बताया कि 11 अगस्त को स्कूल से बच्चे का फोन आया। बच्चे ने कहा कि मुझे यहां से ले जाओ। बहुत परेशान हूं। अगले दिन विद्यालय पहुंचे तो बच्चा रोने लगा। आरोप है कि बच्चे ने पिता को बताया कि कक्षा आठ के लड़के उसे जबरदस्ती कमरे से उठा ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।