लहरपुर (सीतापुर)। बरगदहा गांव मजरा खानपुर मोहद्दीनपुर निवासी महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। शाहजहां (48) मंगलवार को खेत में काम करने गई थीं। यहां उन्हें सांप ने डस लिया।
परिजनों ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में गम छाया हुआ है। लेखपाल हिमायतुल्ला ने बताया कि सर्पदंश से महिला की मौत होने की सूचना मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सहायता राशि दी जाएगी।