फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दो दिन से बिजली सप्लाई बाधित, ग्रामीणों में आक्रोश

Sun, 22 Mar 2026 09:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कल्ली चौराहा। मिश्रिख इलाके के कल्ली चौराहा व पास के भटपुर गांव में दो दिन से बिजली नहीं आ रही है। गर्मी में बिना बिजली के लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं। चौराहे पर बिजली न आने से करीब 150 दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

इंटर कॉलेज, सहज सेवा केंद्र, पुलिस चौकी आदि प्रतिष्ठानों में भी बिजली न आने से कार्य बाधित है। रात में अंधेरा छा जाता है। लाइनमैन मोनू से ग्रामीणों ने कई बार सप्लाई बंद होने की शिकायत की। ग्रामीणों का आरोप हैं कि लाइनमैन ठीक से बात नहीं करता है। इससे आक्रोशित ग्रामीण राज, मुकेश, गोलू, अवनीश, श्यामू, श्री कृष्ण, रामऔतार, मिहीलाल, कमलेश कुमार, राजू व विकास आदि ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। अवर अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें