फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। हरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कटेसर के पास दवा लेकर घर जा रही महिला की ट्राली से टकराकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक हरगांव थाना क्षेत्र के कटेसर के पास लहरपुर थाना क्षेत्र के नयागांव इब्राहीमपुर मजरा जगदीशपुर निवासी शहीर अली अपनी मां जाहिदा बानो (50) को बृहस्पतिवार शाम साइकिल पर बिठाकर दवा लेने जा रहे थे। दादी की गोद में तीन दिन की पोती भी थी।
विज्ञापन

तभी ग्राम गढ़ी मोड़ के पास सामने से आ रही बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जाहिदा बानो की मौत हो गई। तीन दिन की बच्ची बाल-बाल बच गई। शहीर भी घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत भाग निकला। थाना प्रभारी कुलदीप तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें