फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: हादसे में महिला की मौत, बेटा व नाती घायल

Fri, 29 May 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर। लखनऊ-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुजफ्फरपुर के पास शुक्रवार को मां व भांजे के साथ जा रहे युवक की बाइक में तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर लग गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मां की मौत हो गई। युवक व उसका भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। करीब एक घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन


खैराबाद के धराइचा गांव निवासी वासू (20) अपनी मां पूनम देवी (50) व भांजे निशांत (3) के साथ बाइक से किसी काम से जा रहे थे। मुजफ्फरपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक से बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में पूनम देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वासू और निशांत घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। थाना प्रभारी इतुल चौधरी ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें