फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के दौरान महिला की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पिसावां थानाक्षेत्र के एक गांव में प्रसव के दौरान जच्चा की मौत होने पर मायके पक्ष के लोगों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस से शिकायत की। इस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

सोमवार को थानाक्षेत्र के माथन निवासी कमल की पत्नी सोनेश्री (35) की बच्चे को जन्म देने के कुछ देर बाद मौत हो गई। इस पर मृतका के भाई तेजराम पुत्र कन्हई निवासी हसनापुर थाना शाहाबाद जिला हरदोई ने अपने बहनोई पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दे दी।
आरोप है कि उसकी बहन को बहनोई आए दिन पीटता था। मना करने पर सोनेश्री को जान से मारने की धमकी देता था। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि प्रसव के दौरान महिला की मौत हुई है। मृतका के भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए पीएम के लिये तहरीर दी है। इस पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें