फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्रेशर में साड़ी फंसने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। सरसों की थ्रेशिंग करते समय साड़ी का पल्लू फंसने से एक विवाहिता की गुरुवार को थ्रेशर में कटकर मौत हो गई। घटना से पुलिस को अवगत करा दिया गया है। पुलिस ने जांच की है।
विज्ञापन

रामपुर कलां थाना क्षेत्र के बंशीपुर गांव निवासी रीता (30) गुरुवार को सरसों की थ्रेशिंग कर रही थी। इस बीच अचानक उसकी साड़ी का पल्लू थ्रेशर में फंस गया। जिससे महिला खिंच कर थ्रेशर में जा पहुंची और गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
हादसे के बाद फौरन मशीन बंद की गई। रीता को सीएचसी से कसमंडा ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर पहुंचने पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ट्रैक्टर व थ्रेशर गांव के ही महेश का था। प्रत्यक्षदर्शी व ट्रैक्टर मालिक महेश का कहना है कि सरसों की थ्रेशिंग हो चुकी थी। वह ट्रैक्टर बंद कर रहा था। इस बीच रीता सरसों बटोर रही थी। तभी उसकी साड़ी का पल्लू फंस गया और वह थ्रेशर में फंस कर जख्मी हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें