उरदौली (सीतापुर)। महोली के अंदापुर गांव में रविवार सुबह कच्ची दीवार ढहने से वृद्धा की मौत हो गई। गांव निवासी प्रेमा (65) अपने पड़ोसी श्रवण के घर गई थीं। बाहर निकलते समय अचानक घर की बाहरी दीवार उनके ऊपर गिर गई।
मलबे में दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें सीएचसी पर लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान प्रेमा ने दम तोड़ दिया। मौके पर आई राजस्व टीम ने जांच की है। इंस्पेक्टर दिलीप कुमार चौबे ने बताया कि कच्ची दीवार ढहने से महिला की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।