फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: डंपर की चपेट में आई महिला की मौत

Mon, 31 Aug 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
हादसे में घायल
विज्ञापन
लहरपुर। इलाके में जिला मुख्यालय आने वाले मार्ग पर रविवार को डंपर की चपेट में आकर सवार दो बाइकें टकरा गईं। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, वहीं तीन लोग जख्मी हो गए। खैराबाद के बिहारीपुर टप्पा खजुरिया गांव निवासी राजकुमार (38) उनकी पत्नी रेनू (36) पुत्री शालू (15) एक बाइक से जा रहे थे। जिला मुख्यालय मार्ग पर गनेशपुर गांव में ईंट भट्ठे के निकट डंपर पीछे से उनकी बाइक में टकरा गया। राजकुमार की बाइक सामने से आ रही एक दूसरी बाइक से टकरा गई।
विज्ञापन

दूसरी बाइक जिला लखीमपुर खीरी के खीरी थाना परसा अमृतागंज निवासी सौरभ (18) चला रहे थे। पीछे उनकी माता सुनीता देवी (39) बैठी हुई थीं। टक्कर लगने से राजकुमार उनकी पत्नी रेनू और पुत्री शालू व सौरभ जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी लहरपुर पहुंचाया। जहां से रेनू को मृत घोषित कर दिया गया।
वहीं शालू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का इलाज जारी है। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि मौके से हेलमेट नहीं मिला है। वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें