सर्पदंश से महिला की मौत हो गई। घरवालों ने बाबा से संपर्क किया। बाबा ने गड्ढा खोदकर गोबर से दबाया। 24 घंटे में जिंदा निकलने का दावा किया। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
यूपी के सीतापुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बृहस्पतिवार को सर्पदंश से मर चुकी महिला को झाड़-फूंक करने वाले बाबा ने गड्ढे में गोबर से दबा दिया। फिर कहा कि 24 घंटे बाद वह जिंदा निकल आएगी। यह हरकत क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
घटना तंबौर थाना क्षेत्र के चकपुरवा गांव की है। गांव निवासी अर्जुन की पत्नी कलावती (60) को घर में कंडा हटाते समय सर्प ने डस लिया। बेटे अनिल व हरेराम आनन-फानन उसे लेकर बिसवां खुर्द पहुंचे। वहां दो घंटे तक इलाज कराया। इसके बाद डाक्टरों ने कहा कि इनको बीसीएम, खैराबाद ले जाओ। परिजन उसे निजी गाड़ी से लेकर बीसीएम, खैराबाद पहुंचे। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद परिजनों ने बाबा कृपाल दास के पास फोन किया। बाबा घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि एक गहरा गड्ढा खोदो। परिजनों ने गड्ढा खोद दिया। इसके बाद गड्ढे में गोबर भरने को कहा। इसके बाद झाड़-फूंक करके बृहस्पतिवार की रात करीब 8.00 बजे महिला का शव उस गड्ढे में दबा दिया।
विज्ञापन
बाबा ने कहा कि शुक्रवार रात 8.00 बजे खोदाई की जाएगी। ऊपर वाला चाहेगा तो यह महिला जीवित निकलेगी। बेटे ने बताया कि मेरी मां तो मर ही गई है। लेकिन, शायद बाबा के प्रयास से जीवित हो जाए।