फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने कोठरी में फंदे से लटककर गंवाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां। थाना क्षेत्र में एक महिला ने कोठरी के भीतर फंदे से लटक कर जान दे दी। जलालनगर गांव निवासी आशा (55) पत्नी केहरी शुक्रवार को घर में अकेली थी। उसके पति दोपहर बाद जानवर चराने चले गए थे। इसी बीच आशा ने घर की कोठरी में फंदे से लटक कर जान गंवा दी। शाम को जब उसका पति वापस घर लौटा तो उसने आवाज लगाई।
विज्ञापन

जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसने कोठरी में सुराख से झांककर देखा तो आशा कोठरी में फंदे से लटक रही थी। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर पुलिस ने शव को बाहर निकाला। घटना के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें