फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम को दिल्ली करूंगी तलब : अंजू बाला

विज्ञापन
विज्ञापन
नैमिषारण्य (सीतापुर)। नैमिष तीर्थ में बस स्टॉप के पास एक विवादित जमीन के मामले में सोमवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य व पूर्व सांसद मौके पर पहुंची। मामले की जानकारी लेने के दौरान एसडीएम से उन्होंने नाराजगी जताई। पूर्व सांसद ने मामले में एसडीएम को दिल्ली तलब करने की बात कही। पूर्व सांसद की तल्खी का लोगों ने वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन

सोमवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य व पूर्व सांसद डॉ. अंजू बाला नैमिषारण्य पहुंची। वह एक जमीन विवाद में शिकायत पर आई थी। सूचना मिलने पर एसडीएम मिश्रिख गिरीश झा भी मौके पर आ गए। पूर्व सांसद ने एसडीएम से मामले की जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि संबंधित मामला मिश्रिख न्यायालय में चल रहा है। तहसीलदार को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान समय से कार्रवाई नहीं करने पर तल्खी भी दिखाई।
बताते हैं कि उदय नारायण व ह्रदय नारायण त्रिवेदी ने नैमिषारण्य के अंदर अपनी भूमि के संबंधित दस्तावेज भी दिखाए। शिकायत करने वाले बाबूराम वाल्मीकि की भूमि को बंजर भूमि के रूप में दर्ज होने की बात कही है। शिकायतकर्ता बाबूलाल का कहना है कि उसकी जमीन मौके पर पूरी नहीं है। कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। इसकी शिकायत उसने सांसद से की। उसी शिकायत पर पूर्व सांसद आई थी।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने एसडीएम गिरीश झा को मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने और प्रकरण को आला अफसरों के संज्ञान में लाने की बात कही। सांसद ने एसडीएम को दिल्ली तलब करने की बात कही। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य व पूर्व सांसद अंजू बाला ने बताया कि एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस मामले में उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी। किसी के साथ गलत नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें