फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौनिहालों को जल्द मिलेगी यूनीफॉर्म

Thu, 13 Aug 2015 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन माह से यूनीफॉर्म मिलने की राह देख रहे नौनिहालों का  इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। उन्हें इसी माह में दो जोड़ी यूनीफॉर्म उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


सीतापुर जनपद में तकरीबन चार लाख बच्चों को ड्रेस मिलेगी। इसके लिए शासन ने 16 करोड़ का बजट रिलीज कर दिया है। शासन से बजट आवंटित होने के बाद विभाग ने छात्र संख्या के आधार पर यह रकम विद्यालय प्रबंध समिति के खातों में भेज दी है।

परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक में पढ़ने वाले नौनिहालों को निशुल्क यूनीफॉर्म मुहैया कराई जाती है। शैक्षिक सत्र शुरू होने के दो माह के अंदर नौनिहालों को ड्रेस मिल जाती है। इस बार अप्रैल से सत्र की शुरूआत हुई थी।
विज्ञापन


सत्र शुरू हुए तीन माह बीत चुके है, लेकिन अभी तक यूनीफॉर्म नहीं मिल सकी है। नौनिहाल गुरुजी से रोजाना ड्रेस की जानकारी करते थे। अब उनको यूनीफॉर्म के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसी माह उनको ड्रेस मुहैया करा दी जाएगी।

इसके लिए शासन ने 16 करोड़ का बजट आवंटित कर दिया है। इस बजट से नौनिहालों को दो जोड़ी यूनीफॉर्म दी जाएगी। यूनीफॉर्म वितरित करने की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक व विद्यालय प्रबंध समिति की होगी।

एसएमसी के खातों में छात्र संख्या के हिसाब से बजट भेजा जाएगा। इस बजट से यूनीफॉर्म खरीदी जाएगी। इस संबंध में राज्य परियोजना निदेशक शीतल वर्मा ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन


जिसके जरिए अगस्त माह के अंत तक नौनिहालों को यूनीफॉर्म उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए है। बजट मिलते ही बेसिक विभाग ने विद्यालयों के खातों में पैसा ट्रांसफर करने की कवायद प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें