फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली बिल्ली के हमले में किशोरी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की देर रात जंगली बिल्ली के हमले में एक किशोरी घायल हो गई। इतना ही नहीं बिल्ली ने गांव की छह बकरियों पर भी हमला करके उन्हें जख्मी कर दिया। घटना के बाद से लोगों में दहशत है। सभी डरे हुए हैं। सूचना वन विभाग की टीम को दे दी गई है।
विज्ञापन

सकरन इलाके के सुमरावां निवासी साहेबदीन के घर में देर रात छह से अधिक जंगली बिल्लियां घुुस आईं और चारपाई पर सो रही उसकी 12 साल की बेटी सोनम पर हमलाकर घायल कर दिया। सोनम के चीख-पुुकार मचाने पर परिवार के लोग जग गए। लोगों को आता देख बिल्लियां मौके से भाग निकलीं।
कुछ देर बाद बिल्लियों ने गांव के मूलचंद, राम लाल, रामस्वरुप, राधेश्याम, श्रीकेशन, सागर व रंगू के घरों में बंधी बकरियों पर हमलाकर दिया जिससे सभी बकरियां घायल हो गईं। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई। जानकारी होते ही गांव के लोगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर बिल्लियों की घेराबंदी कर दी। एक बिल्ली को लोगों ने पकड़ लिया जबकि बाकी बिल्लियां मौके से भाग निकलीं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पकड़ी गई बिल्ली को जंगल में छोड़ दिया है। हमले में जख्मी किशोरी का इलाज कराया गया। घटना के बाद से गांव के लोगों में डर है। ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग को दे दी लेकिन खबर लिखे जाने तक मौके पर टीम नहीं पहुंची थी। क्षेत्रीय वन अधिकारी सीके पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच के लिए मौके पर टीम को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें