फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार वाहन ने बच्ची को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कोतवाली देहात इलाके में लखीमपुर हाईवे पर नैपालापुर के पास एक तेज रफ्तार जीप ने तीन साल की बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में वह जख्मी हो गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। उसे पकड़ कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोतवाली देहात इलाके के गौरा अर्जुनपुर गांव निवासी विनोद कुमार पत्नी के साथ दवा लेने नैपालापुर के पास एक चिकित्सक के वहां गया था। पुलिस के मुताबिक विनोद बाइक खड़ी कर कुछ सामान खरीदने लगा। इस बीच उसकी तीन साल की बेटी अक्षरा उर्फ रूबी सड़क किनारे खड़ी थी। तभी एक जीप ने बच्ची को टक्कर मार दी, जिससे वह जख्मी हो गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर डीपी शुक्ला का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें