फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जंगली जानवर ने गोवंश को बनाया निवाला

Thu, 13 Feb 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। रामविलास पुरवा के बाहर खेतों में बृहस्पतिवार को एक गोवंश का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। ग्रामीणों का दावा है कि गोवंश को बाघ ने निवाला बनाया है। उसके शरीर पर जंगली जानवर के हमले से कई घाव हुए हैं। हरगांव रेंजर मृत गोवंश के शरीर पर घाव कंटीले तारों से होने का दावा कर रही हैं।
विज्ञापन

इलाके में पिछले दो माह से बाघ की दहशत है। वन विभाग ने बाघ को पकड़ने के लिए कई जगहों पर पिंजरा लगाया। बाघ पिंजरे के आसपास तक नहीं फटका। बाघ लगातार अपनी लोकेशन बदलता रहा। बिशुनपुर में पगचिह्न मिलने पर वन विभाग ने पिंजरा हटा लिया। तीन फरवरी को एक बार दोबारा ढ़ोलई कला में पिंजरा लगाया, लेकिन बाघ पिंजरे में कैद नहीं हो सका।
बृहस्पतिवार को रामविलास पुरवा गांव के उत्तर एक खेत में ग्रामीणों को गाय का शव व उसके कुछ अवशेष दिखाई दिए। गाय के शव पर बने निशान से ग्रामीणों ने बाघ के हमले का दावा किया। ग्रामीणों का मानना है कि गाय पर हमला करने के बाद बाघ उसे खींचकर 50 मीटर अंदर गन्ने के खेत में ले गया, जहां उसने गाय को अपना निवाला बनाया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कॉम्बिंग की। पगचिह्नों की भी जांच की। हरगांव रेंजर बीनू पाल ने बताया कि गाय के शरीर पर मिले निशान बाघ के पंजों के नहीं हैं। कंटीले तारों से कटने के कारण मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें