फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: साधु का भेष बदलकर रह रहा हत्या आरोपी पकड़ा

Thu, 13 Feb 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी।
विज्ञापन
सीतापुर। 24 साल पुराने हत्या के एक मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी साधु का चोला पहनकर मंदिर में पुजारी बनकर पुलिस को चकमा दे रहा था।
विज्ञापन

रामपुर कलां पुलिस के मुताबिक वर्ष 2001 में पारसपुरवा गांव निवासी रानी देवी ने संजय लोध पर अपने पति की हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने उस पर हत्या का केस दर्ज किया था। निचली अदालत ने संजय लोध को बरी कर दिया था।
इसके बाद रानी देवी ने हाईकोर्ट में वाद दायर किया था। वहां से आरोपी को कई बार समन गए लेेकिन वह हाजिर नहीं हुआ। इसके बाद हाईकोर्ट ने गैरजमानती वारंट जारी कर दिया। उधर, वह भेष बदलकर रहने लगा। पुलिस उसकी तलाश करती रही। थानाध्यक्ष नवनीत मिश्रा ने बताया कि आरोपी का असली नाम संजय लोध है। वह खैराबाद के माखूपुर स्थित एक मंदिर में पुजारी बनकर रह रहा था। उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें