फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जंगली जानवर ने वनरोज को बनाया शिकार, दहशत

Fri, 26 Jun 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
संदना क्षेत्र में जंगली जानवर के हमले के बाद मौके पर जमा ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
संदना। पट्टी गेंधारिया गांव के पास शुक्रवार को खेत में वनरोज का क्षत-विक्षत शव मिलने से दहशत फैल गई। ग्रामीणों के मुताबिक, जंगली जानवर ने वनरोज का शिकार किया है। हमलावर तेंदुआ या बाघ हो सकता है।
विज्ञापन

गांव में श्रीधर के ट्यूबवेल के पास शुक्रवार को लोगों ने एक वनरोज का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों का कहना है कि किसी जंगली जानवर ने हमला कर उसे मारा है। खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। खेत में संघर्ष के निशान भी मिले हैं। जिससे जंगली जानवर के हमले की आशंका और मजबूत हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार घटना सुबह 10 बजे के आसपास की है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी क्षेत्र में कई बकरियों को जंगली जानवर शिकार बना चुका है। इलाके में कई बार तेंदुए के दिखने की चर्चा रही है। पूर्व में एक बाघ दिखने का भी दावा किया गया था। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोग खेतों में अकेले जाने से कतराने लगे हैं। हालांकि वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
फारेस्टर ऋषभ तोमर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला बाघ के हमले का प्रतीत नहीं हो रहा है। तेंदुए या किसी अन्य जंगली जानवर ने वनरोज पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटा रही है। जांच के बाद ही हमलावर जानवर की पुष्टि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें