फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: वनरोज पर जंगली जानवर का हमला, तेंदुए की आशंका

Fri, 08 Nov 2024 09:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तंबौर। क्षेत्र के सिसैया, दरियाना व आसपास के गांवों में हिंसक वन्यजीव का खौफ बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार देर रात किसी खूंखार जंगली जानवर ने एक वनरोज पर हमला कर उसे मार दिया। इस घटना के बाद शुक्रवार को बिसवां रेंजर ने इलाके में पिंजड़ा लगवाया।
विज्ञापन

इस घटना के करीब तीन सप्ताह पहले भी हिंसक वन्यजीव ने एक गोवंश को निवाला बनाया था। इस दौरान खेत में काम कर रहे राकेश नाम के व्यक्ति पर भी हिंसक जानवर ने हमला किया था। दो हफ्ते तक मामला शांत रहने के बाद बृहस्पतिवार को फिर जंगली जानवर ने हमला कर दिया।
इस बार वनरोज को शिकार बनाया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। रेंजर बिसवां अहमद कमाल सिद्दीकी ने बताया कि वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंची थी। पगचिह्न के आधार पर तेंदुआ लग रहा है। शुक्रवार को पिंजड़ा लगाया गया है। लगातार मॉनिटरिंग कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें