फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जंगली जानवर के हमले की हुई पुष्टि

Sat, 13 Jun 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
खैराबाद इलाके में जांच करती वन विभाग की टीम। - संवाद
विज्ञापन
खैराबाद। नगर के जोशी टोला में बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर छह बकरियों को मार डालने की गुत्थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सुलझ गई है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जंगली जानवर के हमले की पुष्टि हुई है। हालांकि वन विभाग जंगली जानवर की मौजूदगी को खारिज कर रहा है।
विज्ञापन


मोहल्ला जोशीटोला निवासी दीपक जोशी के घर के एक कमरे में बृहस्पतिवार सुबह छह बकरियां मृत मिली थीं। पीड़ित सुबह जब बकरियों को खोलने के लिए आया तो देखा कि दरवाजे में ताला पड़ा था पर निचला हिस्सा टूटा था। कमरे के अंदर पांच बकरियां मृत मिली थीं। वहीं, एक जख्मी हालत में मिली। उसने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
पीड़ित की सूचना पर वन विभाग और पुलिस ने जांच की। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बकरियों की मौत का कारण मानवीय कृत्य बताया। वहीं पीड़ित व पुलिस जंगली जानवर के हमले से छह बकरियों की मौत का कारण बताने लगे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष खैराबाद अनिल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी जानवर के हमले से मौत होने की पुष्टि हुई है।

जोशी टोला में छह बकरियों की जंगली जानवर के हमले से मौत से ग्रामीण भयभीत हैं। वहीं जोशी टोला निवासी महिला कुसमा देवी ने बृहस्पतिवार रात नित्यक्रिया के लिए जाते समय किसी जंगली जानवर को देखने का दावा किया है। उनके अलावा सुजावलपुर निवासी वसी अहमद ने आधी रात में घर वापसी के समय गली में एक जंगली जानवर देखने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि जानवर के बड़े बाल व पूंछ लंबी है। वहीं, खाली पड़े मैदान में एक जानवर के पगचिह्न मिले हैं।

वन विभाग वह पगचिह्न कुत्ते के बता रहा है। हालांकि जंगली जानवर को देखे जाने की सूचना पर वनविभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन दरोगा अमित प्रताप सिंह, वन दरोगा लक्ष्मी यादव और बीट प्रभारी हरिकेश शुक्ला ने मौके पर पहुंच कर लोगों को सतर्क रहने की हिदायत भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें