फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: छत पर मिला पत्नी का शव, कमरे में पति की लाश

Fri, 02 May 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रेउसा के गांव बंभिया में बृहस्पतिवार को एक दंपति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक विवाद के बाद पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या की होगी और फिर खुदकुशी कर ली होगी। सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने परिजन व ग्रामीणों के बयान दर्ज किए वहीं फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन



सीओ लहरपुर सुशील यादव के मुताबिक गांव बंभिया निवासी विज्ञान (26) की शादी गौरी (23) के साथ हुई थी। ग्रामीणों से पूछने पर पता चला कि बुधवार की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी, जो झगड़े में बदल गई।
ऐसी आशंका है कि गुस्से में आकर विज्ञान ने पहले गौरी की छत पर गला दबाकर हत्या कर दी, फिर खुद कमरे में आकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय विज्ञान के वृद्ध माता-पिता घर के बाहर बैठे हुए थे। देररात जब उनकी मां घर के अंदर आईं तो उन्होंने गौरी का शव छत पर देखा। फिर अन्य लोगों को बुलाया गया। जब नीचे बने कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो विज्ञान का शव लटकता पाया गया।
विज्ञापन




जानकारी होते ही गौरी के मायके वाले भी मौके पर आ गए। थानाध्यक्ष हनुमंतलाल तिवारी ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया यह प्रतीत होता है कि पति ने पत्नी की हत्याकर खुदकुशी की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हाे सकेगी।







दो साल पहले हुई थी शादी



विज्ञान के तीन भाई हैं जिसमें एक भाई की विज्ञान से नहीं बनती थी। वह दूसरे घर में रहता था। बुधवार को गांव में एक बरात थी, जिसमें उनके दूसरे भाई शिरकत करने के लिए गए थे। उनकी पत्नी भी बीमारी से ग्रस्त हैं। इधर बूढ़े माता-पिता घर के बाहर बैठे हुए थे। गौरी का मायका जिला लखीमपुर खीरी के थाना खमरिया के गांव जठरा है। विज्ञान की ननिहाल भी यही गांव है। घटना के बाद से गांव में भी चर्चाएं हो रहीं हैं। दंपति की एक मासूम बच्ची भी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें