सीतापुर। मिश्रिख ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी वीरेंद्र कुमार गुप्ता को शासकीय कार्यों में लापरवाही संग अन्य आरोपों में जिला विकास अधिकारी हरिश्चंद्र प्रजापति ने निलंबित कर दिया है।
सचिव ने फूलपुरझरिया को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने और मॉडल लाइब्रेरी के निर्माण के संबंध में गलत जानकारी दी। आरोप है कि बैठक में अमर्यादित व्यवहार किया। सीएम आवास योजना में लापरवाही बरती गई।
इससे ब्लॉक की प्रगति के साथ जिले की प्रगति प्रभावित हुई। मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में लापरवाही समेत अन्य आरोप भी उन पर हैं। निलंबन के दौरान वह बिसवां ब्लॉक से संबद्ध रहेंगे। मामले की बीडीओ बिसवां को जांच सौंपी गई है।