फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के हत्यारे को उम्रकैद

Wed, 11 Jan 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
court shimla
विज्ञापन
जिला एवं सत्र न्यायाधीश निसामुद्दीन ने महिला की हत्या के मामले में उसके पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अभियोजन पक्ष की ओर से इस मुकदमे की पैरवी जिला शासकीय अधिवक्ता रघुवीर सिंह यादव ने की। 
विज्ञापन


संदना के ग्राम धंवरपारा में 14 मार्च 2010 को रामदेवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पिता राम दयाल ने रामदेवी के पति चंद्रपाल व देवर जगदीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की विवेचना के बाद पुलिस ने दोनों के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था।

सत्र न्यायाधीश निसामुद्दीन ने आरोपी देवर को संदेह का लाभ देकर बरी कर दिया, लेकिन पति चंद्रपाल को घटना का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। उस पर 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। कोर्ट ने कहा कि अर्थदंड जमा न करने पर दोषी को तीन वर्ष का अतिरिक्त कारावास भी भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें