फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: धारदार हथियार से पत्नी को मौत के घाट उतारा

Sun, 28 Jul 2024 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। शनिवार को मामले की जानकारी पुलिस को हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गुड़रुवा निवासी राजू गौतम का अपनी पत्नी संगीता देवी (38) से शुक्रवार रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद राजू ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। वारदात को अंजाम को देने के बाद आरोपी दरवाजे पर कुंडी लगाकर मौके से भाग गया।
शनिवार सुबह बड़े बेटे सोनू की नींद खुली तो वह अपनी मां को तलाशने लगा। इसके बाद उसने कमरे की कुंडी खोली तो देखा कि मां का खून से लथपथ शव देख चीख उठा। शोर सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। धीरे-धीरे भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर रेउसा पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम और एएसपी प्रकाश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के लोगों के बयान लेने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है। शराब के नशे में उसने घटना को अंजाम दिया है। संगीता के पिता बाबू की तहरीर पर पुलिस ने पति राजू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बच्चों के सिर से उठा मां का साया
वारदात के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। संगीता की पांच संतानें हैं। ग्रामीणों की मानें तो दोनों का प्रेमविवाह हुआ था। तीन साल का शिवम पैर से दिव्यांग है। इसके अलावा धर्मेंद्र (8), लक्ष्मी (5) और बेटा शुभम (6) समेत पांच बच्चे हैं। इन बच्चाें के सिर से मां का साया उठ गया है। घटना के बाद से उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें