फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बुर्का पहनकर पहुंची पत्नी, सड़क पर शिक्षक पति को धुना

Wed, 18 Feb 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बेहटा के एक शिक्षक का दूसरे विद्यालय की शिक्षिका से प्रेम-प्रसंग पत्नी को नागवार गुजरा। पत्नी बुर्का पहनकर विद्यालय आई और मौके पर ही शिक्षिका के साथ पकड़ लिया। शिक्षिका तो भाग निकली लेकिन पत्नी ने पति की सड़क पर धुनाई कर दी। लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। इस बवाल का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला तंबौर इलाके के सुमली बाजार का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


वीडियो में फर्रुखाबाद की रहने वाली पत्नी कह रही है कि 2016 में कानपुर के रहने वाले एक शिक्षक से शादी हुई थी। पति सीतापुर के एक परिषदीय विद्यालय में हैं। एक शिक्षिका से उनका प्रेम प्रसंग चल रहा है। 2021 के बाद से हम लोगों के बीच रिश्ते खराब हो गए। एक बेटी भी है। पति ने पहले शिक्षिका को मेरा दोस्त बनवाया। उसके बाद उसका घर पर आना जाना शुरू हो गया। अब वह तलाक चाहता था।
पत्नी मां व बेटी के साथ सुमली पहुंची। पति पहचान न लें इसलिए बुर्का पहन लिया था। शिक्षक जैसे ही शिक्षिका को विद्यालय लेने पहुंचा पत्नी ने पकड़कर उसे चौराहे पर खींच लिया। जमकर धुनाई कर दी। पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थानाध्यक्ष बृजेश राय ने बताया कि पति व पत्नी दोनों तरफ से तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जिलाधिकारी के संज्ञान में भी मामला है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें