फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, सिर से बह रहा था खून; चूड़ियां टूटी मिलीं, सास मौके से फरार

Tue, 17 Feb 2026 03:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में विवाहिता की लाश फंदे से लटकी मिली। सिर से खून बह रहा था। चूड़ियां टूटी पड़ी थीं। सास मौके से फरार है। शिक्षक पति को हिरासत में लिया गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस, जमा लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में मंगलवार को विवाहिता की लाश फंदे से लटकी मिली। घटना के बाद से सास फरार है। शिक्षक पति को हिरासत में लिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के शास्त्रीनगर की त्रिवेदी कालोनी की है। यहां की निवासी रागिनी मिश्र (36) की लाश फंदे से लटकी मिली। बताया गया कि सिर से खून टपक रहा था। घर के आंगन में चूड़ियां बिखरी पड़ी थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई।

पड़ोसियों ने बताया कि पति अतुल मिश्र शिक्षक हैं। सुबह 8 बजे के आसपास घर में मारपीट हुई थी। इसके बाद शव मिलने की खबर मिली। मृतका के परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति अतुल को हिरासत में लिया है। सास मौके से फरार है। 
विज्ञापन


बताया गया कि घर में प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी लगा हुआ है। पुलिस इसके फुटेज की जांच करेगी। आसपास के अन्य लोगों से भी पूछताछ करने जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें