फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटी बजी, घरों से कूड़ा लेकर बाहर निकले लोग

Mon, 05 Jun 2017 11:51 PM IST
सीतापुर
विज्ञापन
सीतापुर के पुराने सीतापुर में कूड़ा उठाने के लिए जागरूक करने पहुचे ईओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सीतापुर पालिका ने स्वच्छता की मुहिम में एक कदम बढ़ा दिया। सोमवार से यहां सीटी बजाकर कूड़ा उठाने की शुरुआत हो गई है। इस दौरान छह वार्डों के बाशिदों को डस्टबिन भी बांटे गए। अब पालिका सफाई कर्मचारी मोहल्लों में जाएंगे और लोगों के घरों से कूड़ा लेंगे। इसके लिए प्रत्येक टीम मोहल्ले में सीटी बजाकर लोगों से कूड़ा एकत्र करेंगे। यह व्यवस्था छह वार्डों में लागू की गई है।
विज्ञापन


मालूम हो कि सोमवार को नगरपालिका सीतापुर द्वारा सीटी बजाकर कूड़ा उठाने की शुरुआत हुई। यह व्यवस्था पालिका के छह वार्डों में की गई हे। योजना के श्रीगणेश पर पालिका ने यहां के बाशिंदों को डस्टबिन भी बांटे गए।

पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल, पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल व सचिन जायसवाल ने मोहल्लों में लोगों को डस्टबिन वितरित किए। ईओ अनुपम शुक्ल ने बताया नगरपालिका इलाके में कूड़े निस्तारण की योजना बना ली गई है। रोजाना सफाईकर्मी प्रत्येक घर पर जाकर सीटी बजाएंगे।
विज्ञापन


वहां से सूखा व गीला कूड़ा अलग-अलग लेंगे। सोमवार को शेखसरायं, कजियारा, कोट, सिविल लाइन, नईबस्ती व विजयलक्ष्मी नगर वार्ड में जनजागरूकता कैम्प का आयोजन किया गया। इसमे लोगो को सफाई का महत्व बताते हुए उनसे कूड़ा न फैलाने की अपील की गई।

साथ ही बाशिदों को नगरपालिका की तरफ से दो डस्टबिन बांटे गए। नीले डस्टविन में सूखा कूड़ा व हरे डस्टबिन में गीला कूड़ा डालने की अपील की है। ईओ ने बताया यह डस्टबिन प्रतीकात्मकरूप से लोगो को उपलब्ध कराए गए हैं। बाशिदों को अपने साधन से डस्टबिन खरीदने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें