फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ गिरने से दबकर महिला की जान गई

Mon, 05 Jun 2017 11:48 PM IST
सीतापुर
विज्ञापन
सीतापुर के लहरपुर-तम्बौर मार्ग पर गौरिया गांव के पास ठेलिया पर पेड़ गिरने के बाद जांच करती पुलिस व भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पति संग ठेलिया से जा रही महिला पर सोमवार की शाम तम्बौर मार्ग पर नहर रेगुलेटर के पास एक यूकेलिप्टिस पेड़ गिर गया। जिससे दबकर महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति बालबाल बच गया। खबर पाकर पुलिस टीम पहुंच गई थी।
विज्ञापन


तहसील प्रशासन को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। लहरपुर क्षेत्र के सुमलिया गांव निवासी पुष्पा (30) पत्नी रामलखन सोमवार की शाम अपने पति संग ठेलिया पर बैठकर गांव जा रही थी।

तम्बौर मार्ग पर नहर रेगुलेटर के पास अचानक एक यूकेलिप्टिस का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरते देखकर उसका पति भाग कर बच गया, लेकिन महिला उसकी चपेट में आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। तहसील प्रशासन को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें