फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: महिला अस्पताल पहुंची टीम तो होने लगी साफ-सफाई

Wed, 04 Dec 2024 12:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिला महिला अस्पताल का सिंगापुर की टीम ने मंगलवार को निरीक्षण किया। टीम को अस्पताल में सबकुछ दुरूस्त मिला। टीम के पहुंचते ही झाडू लगवाई जानी शुरू कर दी गई। टीम को वहीं पर ले जाया गया जहां पर सुविधाएं पहले से दुरूस्त कर दी गई थीं। टीम के सदस्य करीब डेढ़ घंटे तक निरीक्षण करके वापस लौट गए।
विज्ञापन

सिंगापुर की टीम जिला महिला अस्पताल करीब 11.30 बजे आई। जब एक तरफ अंदर ओपीडी पहुंची तो बाहर झाडू लगवाई जानी लगी। जबकि साफ सफाई का समय सुबह निर्धारित था। मरीज टीम से कोई शिकायत न कर सकें, इसके लिए महिला चिकित्सकों को पहले ही लगा दिया गया था। डॉ. जुबैरिया तो सीएमएस से भी आगे निकलीं।
जब टीम कोई सवाल करती तो सीएमएस के बजाए जुबैरिया ही जवाब देते हुए दिखाई दी। सीएमएस डॉ. सुनीता पीछे ही खड़ी रही। टीम ने ओपीडी, स्टोर रूम, एसएनसीयू वार्ड सहित अन्य जगहों पर व्यवस्थाओं को देखा। सीएमएस डॉ. सुनीता ने बताया कि टीम को सबकुछ ठीक मिला है। टीम ने कहा कि सीमित संसाधन में अच्छा काम हो रहा है।
विज्ञापन




मरीज आक्रोशित हुईं तो डॉक्टर ने समझाया

अस्पताल में जिस समय टीम निरीक्षण कर रही थी, उस समय ओपीडी में काफी अधिक भीड़ थी। महिलाओं के रोज निकलने वाले रास्ते पर जाने से रोका जा रहा था। इससे महिला मरीज काफी परेशान थी। जब महिलाएं आक्रोशित हुईं तो डॉक्टर कमलेश ने उन्हें समझाया। मरीज प्रेमिला ने बताया कि टीम आने से बहुत दिक्कत हो रही है। एक घंटे से जांच कराने भी जाने नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें