फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ड्रेसिंग के नाम पर मांगे पैसे तो भड़के परिजन

Tue, 11 Mar 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन(सीतापुर)। ड्रेसिंग के नाम पर वार्ड ब्वाय द्वारा पैसा मांगने पर मरीज के परिजनों ने सीएचसी सांडा में हंगामा किया। सीएचसी अधीक्षक के समझाने पर मामला शांत हुआ। शाहपुर गांव निवासी रामप्रसाद मंगलवार सुबह चौराहे से पैदल अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन

सांडा की ओर से आ रही एक बाइक ने उन्हें ठोकर मार दी। हादसे में रामप्रसाद के पैर में चोट आ गई। परिजन उन्हें सीएचसी सांडा गए, जहां डॉक्टरों ने दवा देकर पैर की ड्रेसिंग करने के लिए रूम नंबर 5 में भेज दिया। यहां मौजूद वार्ड ब्वाय ने ड्रेसिंग करने के बदले पैसे की मांग की।
इससे परिजन नाराज हो गए और वहीं ड्रेसिंग रूम में ही हंगामा करने लगे। सीएचसी अधीक्षक के समझाने के बाद परिजन शांत हुए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिल सचान ने वार्ड ब्वाय को फटकार लगाते हुए ड्रेसिंग रूम से हटाकर स्टोर रूम में कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें