फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में ही बाॅयोगैस उत्पादन के लिए किसानों को किया जाए प्रेरित: रमाकांत

Tue, 11 Mar 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
बात करते गोसेवा आयोग के सदस्य रमाकान्त उपाध्याय
विज्ञापन
सीतापुर। उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय मंगलवार को सीतापुर पहुंचे। उन्होंने किसानों को बॉयोगैस से ईंधन की जरूरत पूरी करने के लिए प्रेरित करने की बात कही। कहा कि गाय के दूध के साथ उसका गोबर व गोमूत्र भी काफी उपयोगी है। किसान बॉयोगैस का उत्पादन कर अपनी ईंधन की जरूरत पूरी कर सकते हैं। वहीं, इससे निकलने वाली खाद से बढ़कर दुनिया की कोई खाद नहीं है। इसके लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने विकास भवन सभागार में गो संरक्षण व अनुश्रवण समिति के अधिकारियों व पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान सभी गो आश्रय स्थलों में मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की बात कही। कहा कि यदि कोई गड़बड़ी, अनियमितता या लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।
कहा कि निर्माणाधीन गो आश्रय स्थलों का निर्माण कार्य समय से पूरा किया जाये। गो आश्रय स्थलों में हरे चारे और पोषक आहार का पर्याप्त प्रबंध हो। बीमार पशुओं को समय से इलाज मिले। वहीं साफ सफाई का समुचित प्रबंध हो। सहभागिता योजना के तहत अधिक से अधिक गाय किसानों को दी जाएं। उन्हें गौमूत्र, गाय के गोबर आदि का व्यापक स्तर पर उपयोग भी समझाया जाये। बताया कि गाय के गोबर से बायो गैस प्लांट के माध्यम से गैस प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन

बायो गैस प्लांट के लिए सरकार द्वारा सब्सिडी संबंधी योजना है। इसके साथ ही गाय के गोबर व गोमूत्र के माध्यम से जैविक खेती करके उत्कृष्ट उत्पादन भी प्राप्त किया जा सकता है। सरकार जैविक खेती पर प्रोत्साहन राशि भी दे रही है। उन्होंने कलेक्ट्रेट गेट पर स्थापित आकांक्षा स्टोर व स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के स्टॉलों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी निधि बंसल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ एम पी सिंह व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें