फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पूछने पर नहीं बता पाए मातहत एसपी ने जताई नाराजगी

Tue, 23 Dec 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रामकोट थाने का एसपी अंकुर अग्रवाल ने सोमवार को वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उनको थाने पर कई खामियां मिलीं। जिस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने मातहतों को कार्य संस्कृति में सुधार लाने की ताकीद की। इस दौरान थाने पर तैनात साइबर टीम के सिपाहियों द्वारा सीखे हुए पाठ्यक्रम के बारे में कुछ न बताने पर जमकर फटकार भी लगाई। उन्होंने दो सिपाहियों को फिर से टेस्ट पास करने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

वार्षिक निरीक्षण में पहुंचे एसपी ने कार्यालय, मालखाना, भोजनालय, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष आदि की व्यवस्था को भी परखा। उन्होंने थाना परिसर की साफ- सफाई को और बेहतर करने के निर्देश थानाध्यक्ष सुरेश पटेल को दिए। कार्यालय पर बने अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, फ्लाई शीट आदि एवं उनके रख रखाव को भी देखा।
कुलदीप विमल नाम के सिपाही ने पूछने पर सभी जानकारी संतोषजनक तरह से दी। इस पर खुशी जताते हुए एसपी सिपाई को इनाम देने की घोषणा भी की। निरीक्षण के दौरान इंस्पेक्टर सुरेश पटेल, शैलेंद्र श्रीवास्तव व अन्य उपनिरीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

मिशन शक्ति केंद्र में भी मिली खामियां
एसपी ने थाने में बने मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण भी किया।
इस दौरान वहां अभी मैनुअल रजिस्टर ही रखा देख, उन्होंने कहा कि सारी चीजें डिजिटल हो जाने के बाद रजिस्टर रखने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने थानाध्यक्ष सुरेश पटेल को बताया कि मिशन शक्ति केंद्र शासन की प्राथमिकता में शामिल है। इसके संचालन में किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। महिला पीड़ितों को इस केंद्र से अधिक से अधिक लाभ मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें