फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 146 क्रय केंद्रों पर आज से शुरू होगी गेहूं की खरीद

Mon, 30 Mar 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। गेहूं की खरीद के लिए 146 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों पर 30 मार्च से गेहूं की खरीद की जाएगी। बीते साल से गेहूं का समर्थन मूल्य 160 रुपये से बढ़ाकर 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। गेहूं बेचने के लिए 4,135 किसान विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करा चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में गेहूं खरीद के लिए खाद्य विभाग, पीसीएफ, पीसीयू, यूपीएसएस, मंडी समिति और भारतीय खाद्य निगम को एजेंसी नामित किया गया है। खाद्य विभाग के 21, पीसीएफ के 54, पीसीयू के 47, यूपीएसएस के 12, मंडी समिति के 3 और भारतीय खाद्य निगम के 9 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों पर 30 मार्च से 15 जून तक सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक गेहूं खरीदा जाएगा।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी उदय प्रताप सिंह सिसोदिया ने बताया कि किसानों को गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण कराना है। वह गेहूं बिक्री के पूर्व किसी भी जनसुविधा केंद्र, साइबर कैफे, मोबाइल फोन और मोबाइल एप के माध्यम से खाद्य विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। वर्ष 2025-26 में गेहूं बेचने वाले किसानों को दोबारा पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं लेकिन पंजीकरण को अपडेट कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें