महमूदाबाद (सीतापुर)। प्रकाश विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में रविवार को सुपर 30 की प्रवेश परीक्षा हुई। दो पालियों में 370 बच्चों ने परीक्षा दी। विद्यालय के प्रबंधक ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि आठ वर्ष पूर्व प्रकाश इंटर काॅलेज की ओर सुपर 30 की शुरुआत की गई थी।
इसके तहत कक्षा आठ पास विद्यार्थी फार्म भर सकते हैं। इसके लिए प्रवेश परीक्षा होती है। परीक्षा के बाद चुने गए बच्चों को कक्षा नौ से 12 तक निशुल्क शिक्षा दी जाती है। रविवार को पर्यवेक्षक डाॅ. हरिनाम सिंह व डाॅ. प्रदीप सिंह की मौजूदगी में परीक्षा हुई। उन्होंने बताया कि जल्द ही परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।