फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड लॉकडाउन : बेवजह घर से निकले लोगों का चालान

विज्ञापन
लालबाग चौराहे पर लॉकडाउन में निकले लोगों को हिदायत देते कोतवाल टीपी सिंह। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोग खुद ही वीकेंड लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए नियमों का पालन कर रहे हैं। इसका असर दूसरे दिन रविवार को भी देखने को मिला। शहर समेत जिले भर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बहुत जरूरी काम होने पर ही लोग अपने घरों से बाहर निकले। सार्वजनिक चौराहों पर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी बनी रही। आने जाने वालों को रोककर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की। बिना कारण घर से निकले लोगों का चालान किया गया।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दो दिवसीय वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है। रविवार को लॉकडाउन का दूसरा दिन था। पहले दिन की तरह रविवार को भी नजारा दिखाई दिया। शहर की मुख्य सड़क कांशीराम कॉलोनी से रेलवे स्टेशन तक सभी प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहे। केवल मेडिकल स्टोर ही खुले रहे। इन सड़कों पर इक्का दुक्का लोग ही आते जाते हुए दिखाई दिए। वह भी जो लोग निकले रहे थे वह कोई जरूरी काम होने पर ही निकले।
शहर के चुंगी चौकी, लालबाग चौराहा, रोड़वेज चौराहा, नवीन चौक व कांशीराम कॉलोनी गेट पर पुलिस ने चेकिंग लगा रखी थी। शहर के अंदर प्रवेश करने वालों को सबसे पहले रोककर पूछताछ की गई। उनके वाहन के दस्तावेज चेक किए गए। उसके बाद उनको शहर के अंदर प्रवेश दिया गया। शहर के अंदर भी जांच पड़ताल होती रही।
विज्ञापन

सीओ पीयूष सिंह, शहर कोतवाल टीपी सिंह लालबाग चौराहे पर वाहन चेकिंग करते रहे। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए वह शहर में पूरी तरह से मुस्तैद दिखे। इस दौरान नियमों की अनदेखी पर कोतवाल ने कई लोगों के चालान भी काटे गए। जबकि सबसे खास बात यह है लोग अपने घरों से बाहर निकलने के लिए बचते रहे। इसका असर गली मोहल्लों में भी दिखाई दिया।
गली मोहल्लों में भी सन्नाटा पसरा रहा। जिन गलियों में बच्चे हर समय खेलते रहते थे। वहां पर भी कोई नहीं दिखाई दिया। दो दिन के लॉकडाउन को सफल बनाने में शहरवासियों ने पूरा सहयोग दिया। वीकेंड लॉकडाउन का असर केवल शहर ही नहीं बल्कि पूरे जिले में रहा। महोली, लहरपुर, तंबौर, महमूदाबाद, हरगांव, पिसावां, सिधौली, मिश्रिख, नैमिषारण्य, बिसवां, पैतेंपुर आदि इलाकों में भी सडक़ें आवागमन न होने से सुनी रही। कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लोग घरों में ही कैद रहे। अपनों के साथ समय बिताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें