फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धूप ने ठंड से दिलाई राहत

Thu, 28 Jan 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिन में खिली धूप से गुरुवार को भी मौसम खुशनुमा रहा। चटख धूप के कारण पारे में एक डिग्री का उछाल दर्ज किया गया। दिन भर मौसम खुला रहने से शहर में रौनक दिखी। हालांकि शाम ढलते ही गलन बढ़ने से लोग घरों में दुबक गए।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह भी पिछले दिनों के जैसी रही। सुबह करीब सात बजे तक कोहरे और बर्फीली हवा ने लोगों को ठिठुराया। जिसके बाद आसमान साफ  हो गया और सूर्यदेव ने अपनी आभा बिखेरनी शुरू कर दी। दिन चढ़ने के साथ धूप की तपिश भी बढ़ती रही। गुनगुनी धूप ने लोगों को ठिठुरन से राहत पहुंचाई।

बुधवार के मुकाबले गुरुवार को पारे में भी एक डिग्री का उछाल दर्ज किया गया। मौसम खुशनुमा देख लोग घरों से बाहर निकले और रोजमर्रा के साथ जरूरी कामकाज निपटाने में मशगूल रहे, जिससे दिन भर बाजार व सड़कों पर खासी चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन

हालांकि शाम ढलते ही हवा तेज हो गई। एकाएक गलन बढ़ने से लोग घरों में कैद रहने को मजबूर दिखे। रात नौ बजते-बजते शहर की सड़कें सूनी हो गईं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को भी मौसम में खास बदलाव के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें