सिधौली कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में जहां आग लगने से एक घर में दस हजार की संपत्ति राख हो गई, वहीं संदना इलाके के उमरा गांव के पास तीन किसानों की करीब 17 बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई।
सिधौली कोतवाली इलाके के फिरोजपुर गांव निवासी जसकरन के घर में सुबह आग लग गई, जिससे उसके घर की करीब दस हजार रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था।
इसके अलावा संदना इलाके के उमरा गांव के पास खेतों में आग लग गई, जिससे बदलू की सात बीघा, अयोध्या व सर्वेंद्र की पांच-पांच बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। गांव वालों ने आग पर काबू पा लिया था।