फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा ने कराया ठिठुरन का अहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में सर्दी का सितम शनिवार को भी बरकरार रहा। बादल छाए रहने के साथ ठंडी हवा ने ठिठुरन का अहसास कराया। सूरज ने हाजिरी लगाई लेकिन अपनी चमक नहीं बिखेर सका। अधिकतम पारा दो डिग्री उछलकर 19 डिग्री पर पहुंच गया। रविवार को मौसम साफ रहने से धूप खिलने के आसार हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को बदले मौसम के रुख का असर शुक्रवार को बारिश के रूप में सामने आया। बारिश से बढ़ी ठंड शनिवार को भी अपना असर दिखाती रही। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने के साथ चलने वाली सर्द हवा से लोग कांपते नजर आए। बारिश थमने से बाजारों में भी रौनक दिखी।
पांच किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ठंडी हवा ने लोगों को ठिठुरन का अहसास कराया। सर्द हवा से बचने को लोग गर्म कपड़ों का बोझ शरीर पर लादे रहे। सांझ ढलते ही गलन बढ़ने से हर कोई घर पहुंचने की जल्दी में दिखाई दिया। रात नौ बजे के बाद शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रविवार को मौसम साफ रहने से धूप खिलेने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें